फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर एसडीएम का वाहन पलटा, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली रोड स्थित रेल कोच फैक्टरी के निकट मंगलवार सुबह करीब छह बजे एसडीएम का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ड्राइवर सहित वाहन में सवार चार लोगों को खरोच तक नहीं आई। राहगीरों की मदद से वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।
सुबह करीब छह बजे एसडीएम विजय कुमार का वाहन मंडी परिसर से उन्हें लेने रेल कोच जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए खड्ड में चला गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के समय वाहन में चालक योगेश चंद्र, अर्दली सदाशिव, गार्ड चंद्रिका प्रसाद व उमाशंकर यादव मौजूद थे। बताया कि घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें