फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था किशोर, अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात ईयरफोन लगाकर बाइक चलाना एक किशोर को महंगा पड़ गया। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार अपनी नानी के गांव से वापस जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज-लालगंज राजमार्ग पर शनिवार रात करीब आठ बजे बरवलिया तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
उधर से गुजरने वाले मुसाफिरों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इससे लोगों का मजमा लग गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी देर बाद उसकी पहचान हो पाई।
विज्ञापन

मृतक निति कुशवाहा (15) निवासी निराशापुर थाना गुरुबख्शगंज का रहने वाला था। घरवालों ने बताया कि वह अपनी नानी के गांव से बाइक से वापस लौट रहा था।
उपनिरीक्षक शिवनंदन मिश्रा ने बताया कि परिवारीजनों ने न तो कोई तहरीर दी है न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कान में ईयरफोन लगाए था। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें