फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे दादा-पोते को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मासूम ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई, जबकि उसका बाबा घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी मो. शफीक (50) अपने पौत्र फैजान (7) पुत्र सलीम के साथ बाइक से अपनी भतीजी के घर पूरे चैन रसूलपुर जा रहा था।
विज्ञापन

बारिश से सड़क भीगी होने के कारण वह धीरे-धीरे जा रहा था। तभी गांव के पास पीछे से आ रही मौरंग लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत दोनों ट्रॉली के नीचे दब गए।
ट्रॉली के नीचे दबने से फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मो. शफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें