फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से घर लौट रहे युवक के लिए ट्रक बनकर आया काल, हादसे में थम गईं सांसें

विज्ञापन
प्रवीण कुमार प्रजापति। (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

डलमऊ के नेवाजगंज मजरे डलमऊ ग्राम निवासी प्रवीण कुमार प्रजापति (30) मुराईबाग कस्बे में बीज की दुकान पर काम करता था। शाम को दुकान से छूटने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रवीण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
यहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रवीण कुमार का विवाह एक वर्ष पहले निशा के साथ हुआ था। वर्तमान समय में वह गर्भवती है। प्रवीण की मौत से हर कोई गमगीन है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें