फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने युवक को रौंदा, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने छूटे पसीने

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन और ग्रामीण। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नगवर का पुरवा मजरे ऐहार गांव के निकट रविवार को शहर से घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ऐहार संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील लोधी (33) शहर से रविवार को वह अपने घर आ रहा था।
ऐहार चौराहे से अपने गांव की ओर जाते समय गांव के निकट मिट्टी लादकर ईंट-भट्ठे जा रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला। उधर, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ऐहार-भीरा गोविंदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्रामीण मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

अपने घर पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक के एक बेटी व दो बेटे हैं। हादसे के बाद पत्नी सुदेवी सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया पिता विश्राम लोधी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें