फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चडरई चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदागंज निवासी राहुल अपने साथी पूरे मंशाराम निवासी अल्ताफ के साथ बाइक से किसी कार्य से बाबूगंज जा रहा था। चडरई चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आए थे। एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें