फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अवर अभियंता समेत पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो अवर अभियंता समेत पांच लोग घायल हो गए। विद्युत उपकेंद्र पोरई के अवर अभियंता संजय भारती व अटौरा के मुकेश भारती गुरुवार शाम कार से विद्युत उपकेंद्र ताला जा रहे थे।
विज्ञापन

बछरावां-लालगंज मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे दोनों अभियंता घायल हो गए। संजय भारती को ज्यादा चोटें आईं हैं। जबकि मुकेश भारती को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बछरावां से दोनों को घर भेज दिया गया है। उपखंड अधिकारी त्रिपुला राजीव यादव ने बताया दोनों अभियंता ताला उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने जा रहे थे।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में जरीफाबाद निवासी हरिश्चंद्र इलाज कराने सीएचसी जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। इसी तरह हिसामपुर गांव निवासी धर्मेश कुमार बाइक से सवैया तिराहा जा रहा था।
विज्ञापन

खोजनपुर आईटीआई कॉलेज के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गया। पूरे चंदन गांव निवासी यश तिवारी बाइक से ऊंचाहार जा रहा था। सावांपुर नेवादा गांव के पास छुट्टा मवेशी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि धर्मेश कुमार तथा यश तिवारी की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें