फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय छत से गिरी बच्ची, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के घसियारी मंडी में देना बैंक के निकट शुक्रवार को चार साल की एक बच्ची खेलते समय छत से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी बसंतलाल की पुत्री काजल छत पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक वह छत से गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिवारीजन आननफानन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ट्रकों में हुई भिड़ंत
फुरसतगंज (रायबरेली)। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर दाउदनगर के पास गुरुवार की रात दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वाहन बीच हाईवे पर आ गए। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन के चालक घायल हुए है, जिन्हें पुलिस लेकर अस्पताल चली गई। एक ट्रक गिट्टियां लादकर जायस की तरफ जा रहा था, जबकि जायस की ओर से एक खाली ट्रक आ रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से बाहर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें