लालगंज। क्षेत्र के गोबरे का पुरवा मजरे बाजपेईपुर गांव निवासी एक युवक बुधवार देर शाम वनरोज से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी श्यामू पांडे व श्रीकृष्ण पांडे एक बाइक पर सवार होकर गंगागंज से अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में रात करीब आठ बजे उनकी बाइक वनरोज से टकरा गई, जिससे श्यामू पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया।
रंजिश में किशोरी को पीटा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शंकर बख्शखेड़ा मजरे सगुनी गांव में रंजिश में एक किशोरी की पिटाई कर दी गई। गांव निवासी कोमल पुत्री शिवमोहन लोधी ने आरोप लगाया कि बुधवार देर शाम गांव के कृपा ने रंजिश में डंडे से पिटाई कर दी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण करवा कर कार्रवाई की जा रही है।