रायबरेली। नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे भागू मजरे रुस्तमपुर गांव की रहने वाली विद्योत्तमा (35) महराजगंज क्षेत्र के बल्ला गांव रिश्तेदारी में गई थी। बताते हैं कि शाम को एक रिश्तेदार के साथ वह बाइक से अपने घर जा रही थी। एक होटल के पास बाइक से गिरकर वह घायल हो गई।
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में विद्योत्तमा की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।