फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, श्रमिक की मौत, पांच घायल

Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे प र हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
विज्ञापन
सलोन। रसूलपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ऊंचाहार सीएचसी लाया गया है, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



रविवार रात को पाठक नगर चड़रई चौराहा निवासी प्रकाश नारायण ट्रैक्टर ट्रॉली से तारों का बंडल लेकर लालगंज जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर पूरे इंदर मजरे मिर्जापुर ऐहारी ऊंचाहार निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र जगदीश पाल भी सवार थे। मनोज गंगा एक्सप्रेसवे में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर खंभा नंबर 539.5 किलोमीटर पर तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसमें मनोज कुमार उछल पर एक्सप्रेसवे पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर चालक प्रकाश नारायण मिश्रा, पिकअप सवार नरमजीत, शत्रु निवासी पटियाला पंजाब, शिवकुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार व अंकेश कुमार निवासी पूरे बल्दी पोस्ट मिर्जापुर अहियारी ऊंचाहार घायल हो गए। घायलों में शिवकुमार व अंकेश को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि प्रकाश नारायण मिश्र, नरमजीत व शत्रु को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। नरमजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे में एक श्रमिक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें