फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में बाइक सवार माइनर में घुसे, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के रहने वाले बाइक सवार उन्नाव में माइनर में घुस गए, जिससे किशोर की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को मौरांवा अस्पताल के बाद उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना गांव पहुंची तो परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
खीरों थाना क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी अर्जुन (13) गांव के ही विक्की और अर्पित के साथ शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के थाना मौरांवा क्षेत्र के मवई गांव अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक सवार उन्नाव जिले के अकोहरी-मवई मार्ग से अकोहरी माइनर की पटरी पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों माइनर में जा घुसे। इसमें अर्जुन की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि विक्की और अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक विक्की चला रहा था। बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे चालक उसे संभाल नहीं सका और वह अकोहरी माइनर में जा घुसी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। माइनर में पानी कम था।
चीख पुकार मचने पर तीनों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक अर्जुन ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनने के बाद अर्जुन की मां बुधाना, पिता रामबरन, भाई करन, बहन काजल और आंचल का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें