फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रश्नोत्तरी में आकर्षिका और भाषण में अंशिका अव्वल

Sat, 03 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हलोर की अंशिका सिंह ने पहला, शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार की पायल उपाध्याय ने दूसरा और राजकीय हाईस्कूल रोहनिया की दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन की आकर्षिका सिंह को पहला, देवकली शांति एक्सीलेंट विद्यालय राही के सिद्धार्थ को दूसरा और न्यू आदर्श इंटर कॉलेज की एंजेल वर्मा को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ की कृतिका सिंह प्रथम, शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज के सुशांत मौर्य द्वितीय एवं न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की आर्या तृतीय रही।
जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विनोबापुरी की सोनम ने प्रथम, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मिहखेड़ा की रजनी ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां की काव्य कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू आदर्श इंटर कॉलेज की मानसी को पहला, राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की नैना देवी को दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजीतपुर की खुशबू को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव शंकर, अभिषेक त्रिपाठी, मधुबाला, अंजुम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें