फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

Thu, 12 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (मॉडर्न कोच फैक्ट्री) में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के काशीराम कॉलोनी देवानंदपुर निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पूरे बदई हसनापुर गांव के एक व्यक्ति ने मार्च 2025 में प्राइवेट नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद उसे 5,500 रुपये दे भी दिए। आरोप है कि पीड़ित ने आश्वासन दिया था कि नौकरी न लगने पर वह पूरा पैसा वापस कर देगा।

नौकरी न मिलने पर आरोपी ने उसे 1,500 रुपये ऑनलाइन वापस किए। अब उसने फोन भी बंद कर लिया है। इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें