फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शादी की वर्षगांठ मनाने आए युवक ने की खुदकुशी

Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। शादी की वर्षगांठ मनाने आए युवक ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनाें की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


सलीमापुर गांव निवासी दिलीप कुमार लोधी (30) की शादी 23 अप्रैल 2024 को उन्नाव जिले के मौरावां के रोशनगंज गांव निवासी ऊषा लोधी से हुई थी। दिलीप अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। शादी की तीसरी वर्षगांठ मनाने वह तीन दिन पहले घर आए थे।

पिता रामकरन ने बताया कि जब से बेटा बाहर से आया, तभी से बहू से विवाद शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को दिलीप की साली प्रीति घर आई थी। किसी बात को लेकर पत्नी और साली और दिलीप के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊषा ने दिलाप के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर दिलीप ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें