फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मजीतपुर गांव निवासी संजय कुमार (20) मनोरोगी था। बताते हैं कि रविवार की देर रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इससे घर में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वह मनोरोगी था जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें