फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से झुलसा युवक, केस

Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। अवर अभियंता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सूची उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अनुरुद्धपुर गांव निवासी रामगरीब मेंहदीगंज गांव में अनधिकृत रूप से चलती लाइन में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवक विभागीय कर्मचारी नहीं है। बिना किसी सूचना के फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आकर वो झुलस गया। युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें