फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर युवक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद राते बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया में महराजगंज रोड स्थित शारदा नहर के निकट बुधवार रात को सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। परिवार को लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


मिल एरिया अंतर्गत परिगवां गांव निवासी अमन पांडेय (35) पुत्र लालजी पांडेय बुधवार शाम को बाइक से रायबरेली शहर आए थे। वहां से रात में वह बाइक से लौट रहे थे। शारदा नहर के निकट सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। लोगों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की रोशनी आंखों में पड़ने से बाइक सवार अमन ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए।

बाइक से उछलकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मिल एरिया थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे अमन
हादसे के बाद अमन सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग गया। जब शारदा नहर के पास से कुछ वाहन सवार गुजरे तो उनकी नजर अमन पर पड़ी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर अमन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो जान बच जाती।


खेती करता था युवक
युवक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उनके बड़े भाई नरेंद्र पांडेय, योगेंद्र, सिब्बू और आर्यन हैं। घटना की जानकारी परिवार को मिली तो कार्तिक पूर्णिमा पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी अनीता और बेटे ऋषभ का रो-रोकर बुरा हाल रहा।


सड़क पर खड़े वाहन ले रहे जान
यातायात माह चल रहा है, लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर चले जाते हैं जो हादसे का सबब बनते हैं। डीएम हर्षिता माथुर ने अवैध कट और सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें