फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईवे पर बेकाबू कार की चपेट में आकर श्रमिक की माैत

Mon, 01 Sep 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हादसे के सीसीटीवी फुटेज में साइकिल सवार श्रमिक को टक्कर मारती कार।
विज्ञापन
रायबरेली। मजदूरी के लिए शहर आ रहे तीन श्रमिकों को रविवार सुबह डिडौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीनों श्रमिकों की साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया निवासी अरविंद (25) और कनकट गांव निवासी रामशंकर यादव (50) व मुबारकपुर निवासी श्रीराम (45) अलग-अलग साइकिलों से मजदूरी करने के लिए शहर आ रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव के पास सुबह लखनऊ से रायबरेली की तरफ आ रही कार ने एक के बाद एक तीनों श्रमिकों को रौंद दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ पाते, चालक कार लेकर भाग निकला। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अरविंद के सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं गंभीर रूप से घायल रामशंकर और श्रीराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अरविंद की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया। हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बहुत तेज थी कार की रफ्तार
हादसे की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें