फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बरातियों से भरी वैन खंभे से टकराई, तीन घायल

Sun, 22 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई वैन।
विज्ञापन
महराजगंज। बरातियों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे महराजगंज से बछरावां रोड पर बल्ला मोड़ के पास हुई। हरचंदपुर के कंशमीरा गांव निवासी कृष्ण चंद्र (40), संतलाल (46) और हरबक्स खेड़ा निवासी जगदीश प्रसाद (75) समेत पांच लोग हरचंदपुर से महराजगंज में आई एक बरात से वापस लौट रहे थे। बावन बुजुर्ग बल्ला मोड़ के पास वनरोज के सामने आने पर उसे बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।


उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक संजय राय ने वैन चालक कृष्ण चंद्र और 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें