फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में सरिया भरा ट्रक लूटा, अगवा कर चालक को सलोन में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज जिले में सरिया भरा ट्रक लूटकर बदमाशों ने चालक को अगवा करके रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया। मामले की जानकारी आने पर सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज करहिया सुरेश कुमार सिंह को ट्रक चालक अचेत अवस्था में मिला था। ट्रक चालक ने होश में आने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
घटना प्रयागराज जनपद के टोल नाका हंडिया से 20 किलो मीटर आगे कानपुर रोड पर उतरांव थाना क्षेत्र में घटित हुई। घटनाक्रम के अनुसार कोलकाता से एक ट्रक सरिया लोड कर ट्रक चालक गोपाल लाल यूपी के मथुरा के लिए 18 अगस्त को निकला था।
विज्ञापन

22 अगस्त की शाम प्रयागराज जनपद में एक ट्रक हंडिया टोलनाका से होकर कानपुर हाइ-वे पर बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया। चालक गोपाल लाल के मुताबिक करीब पांच लोगों ने वारदात की। उसे ट्रक से उसे उतार अपनी कार में बैठा लिया।
कार में कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। चालक के मुताबिक जब उसे होश आया तो वह सलोन पुलिस के सामने था। करहिया चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह ने प्रयागराज जनपद के हंडिया उतरांव थाने की पुलिस से संपर्क कर चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि वारदात उतरांव थाने के जनपद प्रयागराज में हुई है। चालक को अज्ञात लोग यहां छोड़कर भाग निकले थे। गश्त के दौरान करहिया चौकी पुलिस को अचेतावस्था में चालक मिला था, जिसे थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें