फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कार्तिक मेले के लिए मौहारी बाग में बनेगा अस्थायी स्टेशन

Mon, 27 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के बस स्टाप पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नवंबर को डलमऊ में लगने वाले मेले और शाही स्नान को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन निगम श्रद्धालुओं को गंगा घाटों तक पहुंचाने के लिए 50 से अधिक बसें डलमऊ रूट पर संचालित करेगा।
विज्ञापन


शहर के साथ ही हलोर, तिलोई, बछरावां समेत अन्य स्थानों से बसों का संचालन होगा। डलमऊ के दिलावरपुर के पास मौहारी बाग में अस्थायी बस स्टेशन बनेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है।

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में ऐतिहासिक मेला लगता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है। सबसे अधिक लोग गंगा में डुबकी लगाने के लिए डलमऊ के घाटों पर ही पहुंचते हैं। जिले के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर आदि जिलों के लोग भी यहां डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। गंगा स्नान के लिए इस बार परिवहन निगम ने 50 से अधिक बसें लगाई हैं। 10 बसों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसों के संचालन की कार्ययोजना है। सेहंगो-बछरावां-रायबरेली होते ही बस डलमऊ पहुंचेगी। तिलोई से चलने वाली बसें भी कई कस्बों से होते हुए डलमऊ पहुंचेंगी। बाराबंकी के हैदरगढ़ से भी कई बसें लगाई गई हैं। डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनेगा। परिसर में प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा गया है। निगम की ओर से लोगों को गंगा घाटों तक पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।


कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ के मौहारी बाग में अस्थायी बस स्टेशन बनेगा। इसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निकाय स्तर से उपलब्ध होने वाली सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पत्र भेजा गया है। डलमऊ रूट पर 50 से अधिक बसें लगाई गई हैं। जरूरत पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें