फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राज्यमंत्री की अगुवाई में दिया राहुल गांधी के खिलाफ धरना

Fri, 31 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली में चल रही राजनीति रस्सा-कसी का असर अब रायबरेली में भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राहुल गांधी से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि संविधान की किताब को गली गली ले जाकर राहुल गांधी ने इसका अपमान किया है। इस लिए राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए, वह सांसद बनने के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन

दोपहर में राज्यमंत्री के आह्वान पर आंबेडकर चौक पर हुए धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्क के आसपास राहुल गांधी के खिलाफ होर्डिंग लगाए गए थे। राज्यमंत्री ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों को गुमराह किया गया है। जंतर मंतर पर जिस तरह की भाषा छात्रों ने उपयोग की, उसके पीछे राहुल गांधी हैं। उन्होंने छात्रों को बरगलाया।
राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी संसद में नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जंतर मंतर की बात करते हैं लेकिन रायबरेली के विकास की बात कभी नहीं करते हैं। इतने दिन सांसद रहने के बावजूद भी राहुल गांधी ने रायबरेली की बात कभी नहीं की। ऐसे में थोड़ी भी शर्म हो तो राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि कोई दूसरा सांसद आए तो वह रायबरेली का विकास कर सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें