लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आने से यात्री शकील की मौत के बा
लालगंज। कस्बे के बाईपास रोड पर बरदाही मोहल्ले के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के उदयगंज स्थित बरफखाना निवासी मो. शकील (48) पुत्र साबिर लोहे का सामान बनाने का काम करते थे। वह किसी काम से रायबरेली से रोडवेज बस में सवार होकर लालगंज आए थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बरदाही मोहल्ले के पास बस से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया।
इससे वह बस के पिछले पहियों के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सीओ सुजीत राय ने बताया कि चालक को पकड़ने और बस को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जाएगी।