फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खुद को सांसद रवि किशन का पीएसओ बता एसडीएम पर बना रहा था दबाव, गिरफ्तार

विज्ञापन
डलमऊ में पकड़ा गया आरोपी।  - फोटो : डलमऊ में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन पीएसओ बताकर बृहस्पतिवार को एसडीएम डलमऊ पर लाइसेंस नवीनीकरण का दबाव बना रहे जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डलमऊ एसडीएम सत्येंद्र सिंह अपने दफ्तर में दोपहर बाद तीन बजे बैठकर कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी सूरज सिंह उनके दफ्तर पहुंचा। उसने खुद को गोरखपुर सांसद का पीएसओ बताया। साथ ही एसडीएम से उसके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच कराकर शस्त्र लाइसेंस रिन्यूअल करने की बात कही तो वह एसडीएम पर अनैतिक रूप से नवीनीकरण करने का दबाव बनाने लगा। इस पर एसडीएम ने आईकार्ड मांगा। एसडीएम ने आरोपी के आईकार्ड की जांच कराई तो वह फर्जी पाया गया। एसडीएम की सूचना पर पुलिस तहसील पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि एसडीएम डलमऊ पर अनैतिक रूप से कार्य कराने के लिए आरोपी खुद को सांसद रवि किशन का पीएसओ बता रहा था। जांच में उसकी बात झूठी मिली। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें