युवक को अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है। रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के रंजीतपुर मजरे गजपति खेड़ा गांव के रहने वाले शादाब खान पुत्र मुन्नू खान का 10 दिसंबर को जन्मदिन था। इसमें मित्रगण भी आमंत्रित थे। जब केक काटने का समय आया तो शादाब ने तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया और फोटो भी खींची गई, लेकिन किसी ने तलवार से केक काटने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच की तो फोटो रंजीतपुर मजरे गजपति खेड़ा गांव के शादाब की निकली। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि रंजीतपुर गांव के शादाब की तलवार से केक काटने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शादाब को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। शांति भंग में चालान किया जा रहा है।