फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भूमि विवाद में हुई मारपीट, पांच लहूलुहान

Sun, 09 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। मैनाहार कटरा गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव के रामनरेश का कहना है कि वह अपनी भूमि पर कूड़ा डालने गए थे, जिसका विपक्षी श्रीपाल ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। श्रीपाल के पक्ष से रतिपाल, संदीप, किरण, विद्या आ गई और लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से रामनरेश पर हमला कर कर दिया। बचाने आई परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा।

हमले में रामनरेश (50), अरुन (23) रेखा (24), कैलाशा (44) व अर्पिता (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें