फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दवा कारोबारी से पांच लाख की ठगी

Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दवा कारोबारी सचेंद्र सिंह से सोमवार को कार सवार बदमाश पांच लाख रुपये लेकर भाग निकले। घटना से सनसनी फैल गई। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमगांव निवासी सचेंद्र सिंह के मुताबिक वह दवा कारोबारी है। लगभग पांच दिन पहले साथी राजेश सिंह के माध्यम से सोशल मीडिया पर मुकुंद झा से दवा की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत हुई थी। मुकंद झा ने भरोसा दिया था कि दवाओं की रेंज बढ़वाने में सहयोग करेगा।

पीडि़त के मुताबिक मुकुंद झा ने सोमवार को दवा कारोबार के सिलसिले में मिलने के लिए कल्लू का पुरवा बुलाया था। दोपहर करीब 12 बजे मुुकंद झा अपने दो-तीन साथियों के साथ कार से आया था। रतापुर चौराहा स्थित होटल में उनकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। पीडि़त का कहना है कि दवा उपलब्ध कराने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए और सभी भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अलावा एसओजी व फोरेंंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पता चला है कि आरोपी कार से लखनऊ की तरफ भागे हैं। सीओ सदर का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें