फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कल्यानपुर रैली गांव निवासी राहुल (28) को गोली मारे जाने के मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये घटना का सच पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि पिछले पंचायत चुनाव में राहुल ने चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। इससे राहुल और ग्राम प्रधान के बीच चुनावी रंजिश होने की बात भी सामने आई है। मामले में ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि शुक्रवार रात मां का इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव के पास बाइक सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली राहुल के पेट के बाएं हिस्से में लगी। पुलिस ने घायल को एम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल की मां गुड्डा देवी ने ग्राम प्रधान विद्याकांत त्रिवेदी, उनके प्रतिनिधि धीरज त्रिवेदी, करुणाशंकर, वीरेंद्र साहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम प्रधान का दावा है कि जिस समय घटना हुई, उस समय वह घर पर मौजूद थे। ऐसे में प्रधान के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। घायल राहुल भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ भी कई केस दर्ज हैं। चुनावी रंजिश की बात सभी सामने आई है। पूरी पड़ताल के बाद ही मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें