फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बंदी और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी से भागे बंदी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शनिवार रात सदर कोतवाली में फरार बंदी और सुरक्षा में चूक बरतने वाले सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार बंदी की तलाश में पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चेन का पुरवा मजरे कुम्हौरा गांव निवासी नाहर नट उर्फ राहुल चोरी के मामले में बीती 20 सितंबर को जिला कारागार में बंद हुआ था। बीते बृहस्पतिवार को उसे पेशी पर दीवानी कचहरी पर लाया गया था। वकील से मिलने का झांसा देकर बंदी चकमा देकर फरार हो गया था। लॉकअप मोहर्रिर एवं मुख्य आरक्षी छोटेलाल की तहरीर पर आरक्षी विनोद कुमार पांडेय और बंदी नाहर नट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सुरक्षा में चूक बरतने वाले सिपाही पर विभागीय कार्रवाई होगी। फरार बंदी की खोजबीन के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द बंदी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें