फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक से पीछे से भिड़ गई रोडवेज बस, छह से ज्यादा यात्री घायल

Wed, 15 Mar 2023 02:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर एक बस ने ओवरटेक करते हुए एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर खैरहनी गांव के निकट बुधवार की दोपहर परिवहन निगम की मिर्जापुर डिपो की बस ओवरटेक के चलते आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में चालक-परिचालक सहित 21 लोग सवार थे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे में बस चालक प्रयागराज जिले के नैनी निवासी शैलेश तिवारी (47), परिचालक मुबारक (30), प्रयागराज जिले के मेजा रोड निवासी मुकेश (30), आजमगढ़ जिले के सिकंदरगढ़ निवासी धूपचंद (31), बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ निवासी नंदन तिवारी (54), जालौन जिले के कालपी निवासी इश्तियाक खान (40) घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सपा की मांग, गड़बड़ी की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली कर्मियों का आज से कार्य बहिष्कार शुरू, कल से 72 घंटे की हड़ताल का एलान, सरकार सख्त


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बस को लेकर मिर्जापुर से लखनऊ जा रहा था। स्टेयरिंग में तकनीकी कमी आ जाने के कारण दुर्घटना हो गई। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है बाकी मामूली घायल यात्री गंतव्य को दूसरे वाहनों से चले जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें