फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन में बनेगा 15 किमी लंबा बाईपास

Thu, 02 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सलोन कस्बा में लगा भीषण जाम।
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कस्बे में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नया बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है। सर्वे का पूरा होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बाईपास बनने से न सिर्फ सलोन, बल्कि ऊंचाहार तहसील के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। विभाग की ओर से आठ मीटर चौड़ा बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे से आने-जाने के लिए सलोन के बाहर-बाहर बाईपास बनाया गया है। स्थानीय लोगों के निकलने के लिए अंदर से सड़क बनी है। इसी सड़क के आसपास सलोन तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, बस स्टेशन समेत अन्य सरकारी संस्थान हैं। ऊंचाहार, परशदेपुर, डीह, छतोह के लोग अंदर से निकली सड़क से आते-जाते हैं। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। समस्या से राहत दिलाने के लिए नया बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है। किन गांवों से पास से इसे निकाला जाएगा, इसका सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सलोन में नया बाईपास बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 15 किमी होगी। निर्माण में कितना धन खर्च किया जाएगा। इसकी सही जानकारी सर्वे होने के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें