फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पार किए 75 हजार रुपये

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने वाले उचक्कों ने शनिवार को एक बार फिर एटीएम से 75 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक को बैंक में पड़ताल करने के बाद घटना का पता चला। उसने मामले की तहरीर दे दी है मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे अजबी मजरे ऐहार गांव निवासी लक्ष्मीशंकर ने बताया कि वह एटीएम से रुपये निकालने आया था। रुपया निकालने के बाद उसका एटीएम कहीं गिर गया। जब उसे एटीएम न होने की बात पता चली तो वह बैंक गया। बैंक में उसे पता चला कि उसके एटीएम से दो बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने घटना ने तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें