फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात छह घर व एक दुकान में चोरी

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर-ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवरतनगंज और ऊंचाहार थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने पुलिस के रात्रि गश्त की कलई खोल कर रख दी। शिवरतनगंज में पांच घर और ऊंचाहार में एक घर और दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। एक ही रात छह घरों और एक किराना दुकान में हुई चोरी से सनसनी फैल गई। शिवरतनगंज में ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शिवरतनगंज के बहादुरगंज मजरे खारा गांव निवासी दिनेश त्रिवेदी के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। वे कमरे के अंदर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी समेत 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। इसी गांव निवासी वल्लन खां और कल्लन के घर में चोरों ने नकब लगाई, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हुए। बाहर रखा कुछ सामान जरूर ले गए। इसके बाद चोर कोलवा मजरे पन्हौना गांव के रहने वाले उमाशंकर के घर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इनके यहां से 50 लीटर पिपरमिंट का तेल और कुछ पीतल के बर्तन चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। यहां हाथ साफ करने के बाद चोरों ने पूरे औतार पासी मजरे पन्हौना गांव निवासी रामबख्श के घर में सेंध लगा दी। इनके यहां से चोर 50 हजार रुपये का सामान और नकदी चुरा ले गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया। पहले उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रामप्रकाश पासी थाना सुबेहा जिला बाराबंकी का है। उधर, ऊंचाहार के छिपिया गांव निवासी सुरेश प्रताप सिंह के मकान में सेंध लगाकर चोर घर के अंदर रखे सूटकेस और दो बक्से बाहर निकाल ले गए। उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। इसी तरह सरपतहा गांव निवासी संतोष कुमार घर पर ही किराना की दुकान चलाता है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार नकद और 25 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें