फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हुई खरीदारी गणेश-लक्ष्मी पूजन आज

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली को लेकर जबरदस्त उल्लास है। रंगाई-पुताई के बाद विद्युत झालरों से घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी मकान तक रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी में जगमगा उठे। बुधवार को भी बाजार में खूब रौनक रही। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व अन्य जरूरी सामानों को खरीदने के लिए सुबह से ही लोग घरों से निकल पड़े। लइया, गट्टा, चूरा से लेकर मिठाई, पटाखा, मोमबत्ती आदि की खूब बिक्री हुई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दीवाली गुरुवार को मनाई जाएगी। एक दिन पहले से ही घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। शाम होते ही मकानें विद्युत झालरों से जगमगा उठीं। शहर के सुपर मार्केट, कचहरी रोड, कैपरगंज, घंटाघर, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में खरीददारों की काफी भीड़ रही। जीआईसी ग्राउंड में पटाखों का बाजार लगा है। सुबह से ही लोग बाजार में पहुंचने लगे। शाम होने तक दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी। लाई-चूरा और चीनी के बने खिलौनों की दुकानों में खासतौर पर लोग दिखे। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। प्रमुख दुकानों में तो सामान के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों में भी काफी भीड़ दिखी। दुकानदार शिवप्रसाद, राजू सोनी, बबलू, आशुतोष सिंह का कहना है कि इस बार काफी अच्छा व्यापार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें