रायबरेली। शहर में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे के सई नदी पुल पर मंगलवार को एक टेम्पो खराब होने के बाद जाम लग गया। इससे दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ, जिसकेे बाद किसी तरह जाम को हटाया गया। जाम में आम से लेकर खास लोग तक फंसे रहे। बाद में टेम्पो को हटाया गया। शहर से ऊंचाहार की ओर सुबह एक टेम्पो हरी सब्जियां लादकर जा रहा था। इंदिरा उद्यान के पास सई नदी पुल पर अचानक टेम्पो का अगला पहिया टूट गया। इससे टेम्पो बीच पुल पर खड़ा हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। यह जाम मामा चौराहे से लेकर मुंशीगंज तक लगा रहा। करीब एक घंटे बाद भदोखर व शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाया। टेम्पो को खींचकर किनारे किया गया तो आवागमन सुचारु हो सका।