फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौटते समय सगी बहनों से छेड़छाड़

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर से अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें शहर स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। आरोप है कि रोजाना की तरह वे बीती 30 अगस्त को स्कूल पढ़ने आई थी। घर वापस जाते समय रास्ते में रेती खुर्द निवासी अमित ने उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। वहां मौजूद लोगों ने युवक की यह हरकत देख उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद युवक भाग गया। बहनों ने घर जाकर परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद पिता ने कोतवाली जाकर अमित के साथ उसके पिता कमलेश के खिलाफ भी छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई। उधर, दूसरे पक्ष से सगी बहनों के पिता के खिलाफ युवक के अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। रेती खुर्द निवासी लक्ष्मण प्रसाद का आरोप है कि उसके बेटे कमलेश को बुलाकर जमकर पिटाई की गई। फिर उसका अपहरण कर लिया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि दोनों ओर से केस दर्ज कर लिया गया है। सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें