फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में घपलेबाजों पर कार्रवाई के आदेश

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मनरेगा में जमकर खेल किया गया है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है। सोशल ऑडिट में खेल पकड़ में आने के बाद शासन ने दोषियों को चिह्नित करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही श्रमिकों को एक महीने के अंदर मजदूरी देने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों की सोशल ऑडिट में गड़बड़ी पकड़ में आई है। इस संबंध में विशेष सचिव अशोक कुमार ने सीडीओ को संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उपायुक्त मनरेगा और खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया की जाए।
जिन कर्मचारियों ने धन का गबन किया है उनके संबंधित धन की वसूली की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा एक सप्ताह में श्रमिकों को भुगतान देने के भी आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त मनरेगा एसके उपाध्याय का कहना है कि पत्र आया है कि कर्मचारियों को चिह्नित करके कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें