फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा मौत मामले की जांच को पहुंचे एडी

Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना। सीएचसी सिंहपुर में मंगलवार को फैजाबाद मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एचएन तिवारी पांच साल पहले जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे। नसबंदी के बाद महिला को गर्भ ठहर गया था। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला और शिशु की मौत हो गई थी। मृतक के पति ने मामले की शिकायत की थी। निदेशक ने सीएचसी अधीक्षक से पूछताछ के अलावा अस्पताल की जानकारियां लीं।
विज्ञापन

सिंहपुर के पूरे भगत मजरे सिंहपुर की रहने वाली गीता पत्नी वासुदेव ने 2003 में सीएचसी में लगे शिविर में नसबंदी कराई थी। नसबंदी के बाद भी महिला को गर्भ ठहर गया था। 19 दिसंबर 2009 को महिला को प्रसव के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में महिला और शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पति वासुदेव ने इसकी शिकायत अपर निदेशक स्वास्थ्य से की थी। मंगलवार को अपर निदेशक सीएचसी जांच करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ अधीक्षक डॉ. आजम खान से पूछताछ की। निदेशक ने बताया कि प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें