सतांव (रायबरेली)। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के झगरा का पुरवा मजरे कोरिहर गांव में मंगलवार को पति से झगड़े के बाद एक महिला ने आत्मदाह कर लिया। झगरा का पुरवा निवासी आशा देवी (22) की मंगलवार की शाम पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिवारीजनों के मुताबिक, पति-पत्नी में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। बाद में महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष एसएन यादव का कहना है कि घटना की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराएंगे।