रायबरेली। बुखार की चपेट में आने से एक मासूम और महिला की मौत हो गई। डीह थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी नेहा (5) को शनिवार को तेज बुखार आ गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह सरेनी थाना क्षेत्र के मलकेगांव की रहने वाली जमुना देवी (38) को बीती 27 जून को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह भी बुखार से पीड़ित थी।