फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा ध्वंस मामले में अब सुनवाई पांच को

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुए विवादित ढांचा ध्वंस मामले में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष कोर्ट में सुनवाई टल गई। ऐसा अभियोजन पक्ष सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक के मौजूद न होने की वजह से हुई। गौरतलब है कि कोर्ट को बचाव पक्ष के उस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करनी है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में सीबीआई की ओर से दाखिल एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) को देखते हुए कार्यवाही की याचना की गई है। विशेष मजिस्ट्रेट गोपाल तिवारी ने अभियोजन के स्थगन प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख पांच जुलाई तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें