फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या पर भड़के भाजपाई, पावर हाउस घेरा

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। क्षेत्र में बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर शनिवार को भाजपाइयों का धैर्य जवाब दे दिया। विद्युत उपकेंद्र डीह का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सलोन प्रियंका सिंह, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना और एसडीओ सलोन पीके सिंह उपकेंद्र पहुंचे। भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की। साथ चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह में मांगे न मानी गई तो इस बार सड़क जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपाई सुबह 10 बजे ही उपकेंद्र पर एकत्र हो गए थे। भाजपाइयों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी थे। भाजपाइयों ने उपकेंद्र का घेराव किया। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। पूर्व राज्यमंत्री दल बहादुर कोरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति पटरी से उतर चुकी है। मुश्किल से चार-पांच घंटे की बिजली मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि दिन और रात दोनों समय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। विनोद अग्रहरि ने कहा कि बिजली के तार जर्जर हैं। आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती हैं। जर्जर तारों को बदलने का काम तत्काल शुरू कराया जाए। भोलानाथ तिवारी ने कहा कि उपकेंद्र में कर्मचारियों में खासी कमी है। कई स्थानों पर एक साथ फाल्ट आने से असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। समय से फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंच पाते। मांग की कि उपकेंद्र में स्टाप बढ़ाया जाए। इस मौके पर पारस नाथ मिश्र, राकेश अग्रहरि, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे। कॉर्पोरेशन के एक्सईएन ने भाजपाईयों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें