फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वादों से जल्द उठ जाएगा पर्दा-सोनिया

Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार को चुनौती के अंदाज में कहा कि वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना कठिन है। चुनाव दौरान किए भाजपा के वादों को पूरा करने का समय आ गया है। हम उस पर नजर रख रहे हैं। उनके किए गए वादों के पूरा न होने पर जनता के सामने उठाएंगे। भाजपा के वादों से जल्द पर्दा उठ जाएगा। उन्होंने चौथी बार जीत मिलने पर कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया तो विपक्षियों पर कटाक्ष भी किया। कहा कि हमारी सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते थे तो विपक्ष खूब हल्ला होता था। आज दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन कोई विरोध नहीं कर रहा है। उन्होंने रायबरेली संसदीय क्षेत्र की जनता से एक बार फिर दिली रिश्ता जोड़ा और जोर देकर कहा कि मैं रायबरेली के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहूंगी। यहां के विकास का पहिया कभी रुकने नहीं दिया जाएगा। फुरसतगंज एयरपोर्ट में विशेष विमान से उतरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान पहुंची। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और समस्त कार्यकर्ताओं को जीत पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करके अपनेपन का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि आज मैं सभी को दिल से धन्यवाद देने आई हूं। पिछले महीने आपने कांग्रेस का संदेश घर-घर पहुंचाया। मेरी जीत रायबरेली के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। आपने मेरा और रायबरेली का सम्मान बढ़ाया। प्रियंका ने आप लोगों के साथ मिलकर मान बढ़ाया और आगे भी आपके साथ रहेंगी। रायबरेली के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुझे दुख है कि जितना काम दस साल में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ, लेकिन उस काम को हम जनता तक नहीं पहुंचा सके। अब आगे लड़ाई लड़ने की जरूरत है। सोनिया ने कहा कि देश में पौने 11 करोड़ मतदाताओं ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया। पूरे देश में ऐसे लोग हैं, जो कांग्रेस का झंडा मजबूती से पकड़े हैं। हमारे काम और उपलब्धियों का लोगों को अहसास होता रहेगा। जहां हम इस बार नहीं जीत पाए, वहां पर घर-घर जाकर लोगों का विश्वास प्राप्त करना है। इस विश्वास के साथ हम सबको आगे चलना है। सोनिया ने कहा कि देश में कांग्रेस की वापसी के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। हम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में पक्के इरादे के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम के बाद सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें