फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगी सोनिया गांधी

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से चौथी बार जीत दर्ज कराने के बाद सोनिया गांधी शुक्रवार की शाम वोटरों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए यहां पहुंच रही हैं। सोनिया शाम सात बजे फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। एसपीजी की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश में भाजपा की लहर के बाद भी सांसद सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट से रिकॉर्ड मतों से चौथी बार जीती हैं। सोनिया 13 जून को जिले के वोटरों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताने के लिए आ रही हैं। वह फिरोज गांधी कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं ने रूबरू होंगी और लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। सोनिया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगे भी विकास को गति देने के बारे में बताएंगी। सोनिया के दौरे का कार्यक्रम आ गया है। वह दिल्ली से सिर्फ फिरोज गांधी कॉलेज में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए आ रही हैं। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद यह सीधे दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें