फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी कैंची

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन में लापरवाही का सिलसिला नहीं थम रहा है। शहर के कानपुर रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में महिला के साथ ऐसी ही एक घटना घटी। डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में कैंची छूट गई। हालांकि बाद में दोबारा ऑपरेशन कर पेट से कैंची तो निकाल ली गई, पर महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले का खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ, जब महिला का पति न्याय पाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा। महिला के पति ने सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना महराजगंज के राजाकंशपुर गांव निवासी मोहनलाल की पत्नी शिवलली के साथ हुई। पति मोहनलाल ने सीएमओ को पत्र देकर बताया कि पत्नी शिवलली को कई महीनों से पेट में दर्द हो रहा था। उसे शहर के कानपुर रोड पर मढ़ी देवी मंदिर स्थित राधाकृष्ण नर्सिंग एवं मैटरनिटी होम लेकर आए। डॉक्टर ने जांच की तो पथरी की बात सामने आई। नर्सिंगहोम में ही 20 अप्रैल को डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। इस दौरान एक कैंची महिला के पेट में ही रह गई। इससे अनजान डॉक्टर ने महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी। 25 अप्रैल को महिला के पेट में फिर दर्द शुरू हुआ। डॉक्टर ने दोबारा महिला का एक्स-रे कराया तो पेट में कैंची होने की बात सामने आई। आरोप है कि डॉक्टर ने बगैर इसकी जानकारी दिए लखनऊ के एक अस्पताल में फिर एक बार महिला का ऑपरेशन किया और कैंची निकाल ली। बावजूद इसके महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया। अब डॉक्टर ने महिला को देखने से साफ इंकार कर दिया है। पति का कहना है कि पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें