फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे जिंदा जले, बच्ची झुलसी

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के विक्रमा का पुरवा गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में जलकर मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। ससुराल पक्ष जहां विवाहिता के आत्मदाह करने की बात कह रहा है तो वहीं मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी मैकूलाल की बेटी निर्मला (30) की शादी मिल एरिया थाना क्षेत्र के विक्रमा का पुरवा गांव निवासी रामसजीवन के साथ हुई थी। शनिवार को तड़के चार बजे संदिग्ध हालात में निर्मला, उसका बेटा सिद्धार्थ (2) और बेटी अंतिमा (4) आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। ससुराल वालों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर निर्मला और सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया। अंतिमा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर मिल एरिया थानेदार मनोज मिश्र गांव और फिर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतका के पिता मैकूलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात ससुराल पक्ष ने बेटी निर्मला, नातिन अंतिमा और नाती सिद्धार्थ की पिटाई करके आग से जला दिया। निर्मला और सिद्धार्थ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि नातिन अंतिमा लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। एसओ मनोज मिश्र ने बताया कि मृतका के पति रामसजीवन, सास देववती, ननद कुसुमा, नंददोई राजेश, देवर राम अवध, रामकरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, एसपी राजेश पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा किया।
मृतका के पिता के मुताबिक, बेटी और दामाद के बीच में आपसी विवाद चल रहा था। इसी वजह से बेटी एक साल से मायके में ही रहती थी। एक सप्ताह पहले दामाद गांव आया था। नातिन अंतिमा को ससुराल लेकर चला गया था। बीती 28 फरवरी को यह कहते हुए दामाद ने निर्मला को घर बुलाया था कि अंतिमा बीमार है। इस पर निर्मला ससुराल चली गई थी। शुक्रवार रात उसे और उसके बेटे को जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें