फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से छह लाख की चोरी

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बेखौफ चोरों ने रविवार रात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की हवा निकाल दी। एक के बाद एक तीन घरों से चोरों ने नकदी, जेवर समेत छह लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पड़ताल की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शोभाखेड़ा मजरे बहादुर नगर गांव निवासी मुकेश के घर को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। छत के रास्ते से घर में चोरों ने प्रवेश किया। 23 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। यहां के बाद चोरों ने इसी गांव के हरीलाल के यहां चोरी की। छत के रास्ते घर में कूदे चोरों ने 500 ग्राम चांदी, 10 ग्राम सोना, एक लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चुराया। यहां के बाद चोर अमानखेड़ा मजरे रानीखेड़ा गांव की रहने वाली रामप्यारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नकदी, जेवर समेत 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। तीनों घरों में छह लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। सुबह एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। एसओ बृजेंद्रनाथ शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें