फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-पिकअप भिड़ी, 40 यात्री घायल

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/राही। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर ओवरटेक के चलते प्राइवेट बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस पर सवार 40 लोग घायल हो गए। इसमें से 10 यात्रियों को अधिक चोटें आने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी रही। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सुबह गांधी ट्रांसपोर्ट सदर बाजार प्रतापगढ़ की बस यात्रियों को लेकर प्रतापगढ़ जा रही थी। बस पर करीब 60 यात्री सवार थे। इधर, परशदेपुर से एक पिकअप जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। पिकअप को संजीत कुमार निवासी गुलाबगंज चला रहा था। भदोखर थाना क्षेत्र के भुएमऊ गांव के पास ओवरटेक के प्रयास में बस और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस पर सवार 40 यात्री घायल हो गए। इसमें आशीष कुमार (20) निवासी अदमापुर, विभुत कुमार (50) निवासी उस्मानपुर अठेहा, श्रीराम दुबे (55) प्रतापगढ़, प्रभावती (40) निवासी रायबरेली, नीलू (18), राजकुमारी (21) निवासी सुरसना, धनवती (20), रामकली (30) निवासी भीमगांव डलमऊ, कुसुम देवी (35) निवासी मिश्रन का पुरवा थाना सांगीपुर, मंजू देवी (30) निवासी खजुरी जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार किया गया। एसओ रामराघव सिंह का कहना है कि हादसे की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें