फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्फेट फैक्ट्री में छापा, दो नमूने भरे

Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय की टीम ने सोमवार को मिल एरिया स्थित लिबर्टी फास्फेट फैक्ट्री में छापा मारा। छापे के दौरान जांच के लिए सिंगल सुपर फास्फेट के दो नमूने लिए। इससे हड़कंप मच गया है। इसके अलावा परशदेपुर, सुंदरगंज और मेंहदीगंज में भी खाद की दुकानों पर छापे मारकर खाद के चार नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने मिल एरिया स्थित लिबर्टी फास्फेट फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री में तैयार सिंगल सुपर फास्फेट के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा फैक्ट्री में अन्य निरीक्षण भी किया गया। कृषि अधिकारी ने रामबाग परशदेपुर में खाद की एक दुकान पर छापा मारकर डीएपी के दो नमूने लिए। सुंदरगंज चौराहा डीह में भी डीएपी का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। छतोह के मेंहदीगंज कस्बे में भी एक दुकान पर डीएपी का ही नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि खाद व फास्फेट के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच में मानक विपरीत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें